• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Tuesday, February 19, 2019
Swaraj Khabar
  • होम
  • भारत
  • दुनिया
  • राजनीति
  • समाज
  • मनोरंजन
  • बाबानामा
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
  • होम
  • भारत
  • दुनिया
  • राजनीति
  • समाज
  • मनोरंजन
  • बाबानामा
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Swaraj Khabar
No Result
View All Result
Home Featured

लुटियन जोन के चश्मे से मैडम सोनिया की डिनर पार्टी

Swaraj Khabar by Swaraj Khabar
March 10, 2018
in Featured, राजनीति
0
sonia_gandhi

sonia gandhi (file photo)

29
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
अखिलेश अखिल

13 मार्च यानी मंगलवार। सबको इन्तजार है इस रात की। विपक्ष को भी और सत्ता पक्ष को भी। बीच वाले भी इस पर नजरें लगाए बैठे हैं। कुछ को बुलावे का इन्तजार है तो कुछ को हंसी उड़ाने का। राजनीतिक और लुटियन जोन में बस इसी रात की चर्चा चल रही है। कांग्रेस वाले कुछ ज्यादा ही मुखर दिख रहे हैं। 24 अकबर रोड के बाहर सन्नाटा है लेकिन चारदीवारी के भीतर गहमागहमी। वहाँ कई तरह के तर्क चल रहे हैं। हरेक नेताओं की कोटरी अलग अलग बयान करती है। किसी से सोनिया मैडम की डिनर पार्टी के बारे में बात कीजिये तो बस एक ही जबाब मिलता है -सब ठीक है जी ,सब आएंगे और मिलकर बातें होंगी। क्या बातें होंगी ? कोई जबाब नहीं। तभी एक इंटरनल ऑफिस का कर्मचारी सामने आकर कहता है – ”काहे चिंतित है भाई साहेब ! अब मजा आएगा। सारे विपक्षी को न्योता भेजा गया है। भोजन-भात के बाद राजनीति पर चर्चा होगी। सब इकठ्ठा हो जाए तो बीजेपी को हराना कोई बड़ी बात है ?”

उधर बीजेपी के नए कार्यलाय में भी सोनिया गांधी की डिनर की चर्चा है। लेकिन उस चर्चा में उमंग नहीं तिरस्कार का भाव है। बिहार के एक विधायक मिल गए। एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने आये हैं। बिहार सरकार का हालचाल जानना चाहा तो तुनक गए। इतने पिनके कि आपा से बाहर होते गए। पानी पीकर बोले – आपलोग बिहार पर बहुत नजर गड़ाए हैं। वहाँ तो सब ठीके हैं। देश को कांग्रेस ने और बिहार को लालू ने बर्बाद कर दिया। अब हमलोग ठीक कर रहे हैं। हमलोग ठीक कर देंगे। बीच में टोकते हुए पूछा – सोनिया जी डिनर पार्टी कर रही है। एनडीए को तोड़ने के लिए ? नेता जी बमक गए। कहने लगे -कहीं जमीन बची है उनके पास। मोदी जी को हराएंगे ? बहुत लुटे हैं लोग अब रोते रहे। हमलोगों की भी नजर है उस डिनर पर। सब फ्लॉप हो जाएगा। देखते रहिये।

डिनर अभी होना है लेकिन बेचैनी दोनों तरफ है। भविष्य की राजनीति को लेकर सियासी लोग मंथन तो कर ही रहे हैं। यह भी सच है कि पीएम मोदी के प्रति लोगों में प्रेम अब भी कम नहीं हुआ है। प्रमाण के तौर पर लगातार होती बीजेपी की जीत की दस्तक सबको दिखाई भी पड़ रही है। लेकिन समीकरण को बदलने में भला समय कितना लगता ! यही तो लोकतंत्र का खेल है। राजनितिक हलकों में इस बात की चर्चा कुछ ज्यादा हो रही है कि भले ही फूलपुर ,गोरखपुर उपचुनाव के कारण ही सपा-बसपा एक मंच पर आये हों लेकिन राजनीति के लिए यह बड़ा सन्देश तो है ही। धुर विरोधी दल जब अपनी अस्मिता को बचाने के लिए एक हो सकते हैं तो बहुत सारे दल भी अपनी राजनीति को बचाने के लिए एक मंच पर आ सकते हैं। पहले भी आये हैं और आते रहेंगे भी। बस यही समझ है सोनिया गांधी की डिनर पार्टी की।

सूत्रों के हवाले से मिल रही खबर के मुताविक सोनिया गांधी ने 13 मार्च को जिस रात्रिभोज का आयोजन किया है उसमे करीब 17 दलों को न्यौता भेजा है। इसमें कांग्रेस के नेताओं के अलावा आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के बेटे और बिहार के पूर्व उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव शामिल होंगे। आरजेडी के अलावा तृलमूल कांग्रेस, बहुजन समाजवादी पार्टी, समाजवादी पार्टी, वामपंथी दलों को न्यौता गया हैं। इसके अलावा एनडीए में परेशान सहयोगी दलों से भी बातचीत हो रही है। इस रात्रिभोज का न्यौता तेलुगु देशम और बीजू जनता दल को भी गया है। ये दोनो ही दल बीजेपी से नाराज हैं। कांग्रेस की कोशिश है कि न्यूनतम एजेंडा में सहमति बनाने वाले दलों को शामिल किया जाए। हालांकि ये अभी तय नहीं है कि इन दोनो पार्टियों से कोई नेता शिरकत करेगा कि नहीं। कोशिश ये है कि आने वाले लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी और प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ एक मजबूत गठबंधन तैयार हो जाए। चूंकि ये न्यौता कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के बजाय सोनिया गांधी की तरफ से गया है इसलिए कहा जा सकता है कि करीब डेढ़ दशक से भी ज्यादा समय तक सफलतापूर्वक राजनीति करने वाली सोनिया गांधी अभी भी मजबूत हैं और पार्टी को सत्ता तक ले जाने की कोशिश में लगी है। ये विपक्ष के उन नेताओं के लिए संदेश है जो पुरानी विरासत संभाले हुए हैं। इन लोगों ने सोनिया गांधी के साथ काम किया है और उन्हें नेता के रूप में स्वीकारते भी हैं। उन पार्टियों को गठजोड़ में लाना और संभालने का जिम्मा सोनिया गांधी ने उठाया है।
इसी बीच कांग्रेस का दावा है कि पार्टी के अध्यक्ष राहुल गांधी के रिश्ते सहयोगी दलों के युवा नेताओं से काफी नजदीकी हैं। राहुल के राजनैतिक दोस्तों में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव, आरजेडी के नेता तेजस्वी यादव, लोकदल के महासचिव जयंत चौधरी, नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष उमर अब्दुल्ला, तमिलनाडु पार्टी डीएमके के अध्यक्ष एमके स्टालिन शामिल हैं। ये सारे नेता अपनी पार्टियों का चेहरा हैं। साथ ही कांग्रेस के मजबूत सहयोगी भी माने जाते हैं। साथ ही राहुल गांधी की दोस्तों में ऐसे युवा नेता भी है जो राजनीति में जन आंदोलन के जरिए कदम रख चुके हैं। इनमें पाटीदार नेता हार्दिक पटेल, दलित नेता जिग्नेश मेवाणी के साथ ओबीसी नेता अल्पेश ठाकोर शामिल हैं। सच यही है कि राहुल गांधी पहले से ज्यादा लोगों में मान्य हुए हैं। उनकी रणनीति भी बदली है और राजनीति भी। देखना होगा कि सोनिया गाँधी की डिनर पार्टी देश के लिए क्या भविष्य तय करती है।
Tags: BJPcongressdinner partyleft frontMission 2019Modi Governmentpoliticsrahul gandhiSonia GandhiSP-BSPTrinamul Congress
Previous Post

मिशन 2019- अब किसानो को साधने मैदान में उतरेगा संघ परिवार

Next Post

गोरखपुर में पीठाधीश्वर की प्रतिष्ठा दावं पर!

Swaraj Khabar

Swaraj Khabar

Related Posts

suicide attack in Kashmir
Featured

सप्ताह भर पहले सीआरपीएफ, अन्य एजेंसियों को दी गई थी आईईडी हमले की चेतावनी

February 15, 2019
Mulayam Singh Yadav
Featured

मोदी के लिए मुलायम क्यों हो गए सपा संस्थापक?

February 15, 2019
chidambaram
Featured

कैग की रिपोर्ट बेकार, पेश करने के समय पर संदेह : चिदंबरम

February 15, 2019
suicide attack in Kashmir
Featured

पुलवामा आत्मघाती हमला : आत्मघाती हमले में सीआरपीएफ के 42 जवान शहीद

February 15, 2019
Rafale deal scam
Featured

कैग ने रक्षा मंत्रालय के बेंचमार्क मूल्य अनुमान में खामियां पाईं

February 14, 2019
Apache attack helicopter
Featured

कैग ने अपाचे, चिनूक हेलीकॉप्टरों की खरीद में खामियां पाईं

February 14, 2019
Next Post
yogi yadityanath

गोरखपुर में पीठाधीश्वर की प्रतिष्ठा दावं पर!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two − two =

Stay Connected

  • 204 Followers
  • 14 Followers
  • 49 Subscribers
  • Trending
  • Comments
  • Latest
मेरा घर ही मेरा संसार है।

रोशनी में घर है, घर में रोशनी नही

256
झील खोदी तो मिले दैत्याकार कंकाल

झील खोदी तो मिले दैत्याकार कंकाल

23

बिहार: बेतिया में कुख्यात अपराधी बबलू दुबे की कोर्ट परिसर में गोली मारकर हत्या

14

कुरान में तलाक प्रक्रिया के लिए तीन महीने के वक्त का आदेश: सलमान खुर्शीद

13
desi cow

गाय अदिति भी है और अद्वितीय भी

February 19, 2019
CRPF Tribute

यूँ ही कोई खो गया है यह राह चलते-चलते ….

February 19, 2019
Pulwama Terrorist Attack

पुलवामा आतंकी हमला : सीआरएपीएफ जवान पर हमला कैसे हुआ

February 17, 2019
indus water treaty

पाकिस्तान को पानी रोकने पर विशेषज्ञों की राय बंटी

February 17, 2019

Recent News

desi cow

गाय अदिति भी है और अद्वितीय भी

February 19, 2019
CRPF Tribute

यूँ ही कोई खो गया है यह राह चलते-चलते ….

February 19, 2019
Pulwama Terrorist Attack

पुलवामा आतंकी हमला : सीआरएपीएफ जवान पर हमला कैसे हुआ

February 17, 2019
indus water treaty

पाकिस्तान को पानी रोकने पर विशेषज्ञों की राय बंटी

February 17, 2019
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 7838292527

© 2018-19 SwarajKhabar - All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • भारत
  • दुनिया
  • राजनीति
  • कारोबार
  • मनोरंजन
  • विज्ञान एवं तकनीक
  • कला साहित्य
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव
  • Live TV
  • बाबानामा
  • ई-पेपर

© 2018-19 SwarajKhabar - All Rights Reserved.