स्वराज ब्यूरो मेरठ।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत मंच पर लोगों को संबोधित किया। संघ की स्थापना के बाद यह उनका अब तक का सबसे बड़ा शक्ति प्रदर्शन है। इस समागम में 10 हजार, 580 गांव से संघसेवक शामिल हुए हैं। साथ ही 94 हजार महानगरों से लोगों ने इस समागम में हिस्सा लिया है। संघ को संबोधित करते हुए मोहन भागवत के कहा कि भारत देश विविधता का देश है। हम विविधता के साथ एकता को लेकर चलते हैं। हम राष्ट्रवादी राजाओं की कहानियां पढ़ते हैं। उन्होंने कहा कि हमारे राजाओं ने प्रजा की भलाई को ही लक्ष्य माना है। हमारे राजाओं ने प्रजा के लिए सब कुछ त्यागा है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हमारी प्रार्थना और साधना अलग हो सकती है, लेकिन देश भक्ति की भावना एक है।
उल्लेखनीय है कि समागम से पहले शुक्रवार को मोहन भागवत ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की थी। ये भी माना जा रहा है कि राष्ट्रोदय समागम के पीछे 2019 के लोकसभा चुनाव हैं। इतना ही नहीं संघ प्रमुख ने इस मुलाकात में योगी से उनके 11 महीने के कामकाज की रिपोर्ट मांगी है और 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए तैयारियों पर चर्चा की है। इस बारे में संघ के मेरठ प्रांत प्रचार प्रमुख अजय मित्तल का कहना है कि समागम की तैयारियां लगभग 1 साल से चल रही हैं। हम गांव-गांव जाकर लोगों को संघ से जोड़ रहे हैं। संघ पश्चिमी उत्तर प्रदेश की हर नगर पंचायत तक पहुंच चुका है। सगागम मे खाने के लिए दक्षिण भारत में सुपारी से बनी प्लेट का इसतेमाल किया जा रहा है। सरकारी स्तर से सफाई कर्मियों के अलावा संघ के अपने स्वयं सेवक लगाए गए हैं। गंदगी को रोकने के लिए जगह जगह कूड़ेदान रखे गए हैं। पीने के पानी के लिए मिलने वाली बोलत को खाली होने पर फेकने की बजाए साथ ले जाने को कहा गया है।
इसके साथ ही खाने से लेकर बैठने तक का खास इंतजाम किया गया है। संघ प्रमुख की आवाज हर स्वयंसेवक और आगंतुकों तक पहुंचे इसके लिए उत्तर भारत के किसी निजी प्रोग्राम में पहली बार 9 हजार लाउडस्पीकर लगाए गए हैं। हर 20 गज की दूरी पर एक लाउडस्पीकर लगाया गया है।