मेजरगंज, स्वराज ब्यूरो | सीतामढ़ी थाना क्शेत्र के डुमरी कला गांव स्थित सरेह में बुधवार की सुबह एक गला कटे अधेड़ का शव मिलने से इलाके के लोगों में दहशत का माहौल कायम हो गया। अधेड़ की पहचान झाड़ फूक करने वाले तांत्रिक के रूप में की गयी है। सूचना पर पहूंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार डुमरीकला गांव में मंगलवार की रात एक अधेड़ की गला रेत कर हत्या कर दी गयी थी। बुधवार की सुबह खेत खलिहान जाते लोगों की नजर खेत में पड़े एक व्यक्ति पर पड़ी। प्रथम दृश्टया लोगों ने शव को शराबी समझ बिना निरीक्शण किए निकल गए। कुछ समय बाद जब घास काटने पहूंची महिलाओं की नजर अधेड़ के शव पर पड़ी तो उन लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर शराबा सुन आसपास से लोगों की भीड़ इकटठा होने लगी। वहीं इसी दौरान स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी। सूचना पर पहूंचे थानाध्यक्श सैफ अहमद खान ने शव की शिनाख्त की। जिस दौरान मृतक की जेब से एक हजार के दो नेपाली नोट, 100-100 के 22 भारतीय नोट, तीन उड़हूल का फूल व कुछ दवा बरामद किया गया। मृतक सफेद रंग का पायजामा व मटमैला रंग का कुर्ता पहने रखा था। उसके दोनों पैर में अलग अलग कंपनी के चप्पल थे। पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। इधर खबर पूरे इलाके में फैलने के बाद सनसनी फैल गयी। लोग विभिन्न प्रकार की अटकलें लगाने लगे। इसी दौरान सीमावर्ती देश नेपाल के मलंगवा थाना के फेनहारा गांव से बाजार करने आये कुछ लोगो ने मृतक की पहचान उन्हीं के गांव निवासी नरेश पासवान के रूप में की है। पुलिस ने इसकी सूचना मृतक के परिजनों को भेज दिया। सूचना पर पहूंचे चाचा नागेन्द्र पासवान ने बताया कि बीते मंगलवार की शाम डुमरी कला गांव के कुछ लोग उसे झाड़ फूक कराने के लिए बुला कर ले गए थे। उसके बाद से उसका कुछ पता नहीं चला। पुलिस मृतक के चाचा का बयान दर्ज कर जांच पड़ताल में लग गयी है।