• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Friday, February 22, 2019
Swaraj Khabar
  • होम
  • भारत
  • दुनिया
  • राजनीति
  • समाज
  • मनोरंजन
  • बाबानामा
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
  • होम
  • भारत
  • दुनिया
  • राजनीति
  • समाज
  • मनोरंजन
  • बाबानामा
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Swaraj Khabar
No Result
View All Result
Home राजनीति

भारत अब पकौड़ा बेचेगा ,शर्त यही कि राफेल की कीमत बताओ

राफेल का सच बताओ और हम से पकौड़ा बेचवाओ

Swaraj Khabar by Swaraj Khabar
February 10, 2018
in राजनीति
0
pakoda politics

राफेल का सच बताओ और हम से पकौड़ा बेचवाओ

29
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
अखिलेश अखिल
राफेल में घोटाला और पकौड़ा में दिवालिया होने का सुगंध है। राफेल और पकौड़ा पर देश में बवाल मचा हुआ है। जनता कह रही है कि जब कुछ नहीं होगा तो पूरा देश पकौड़ा ही बेचेगा लेकिन शर्त है कि सरकार राफेल की कीमत को बताये। राफेल की कीमत सामने आते ही हर घर के बेरोजगार लोग पकौड़ा बेचेंगे। कोई हल्ला नहीं करेगा। पहले राफेल पर चर्चा कर ली जाए।
देश राफेल की कीमत जानने को बेताब है लेकिन सरकार कीमत बताने का नाम नहीं ले रही। ऐसा कैसे हो सकता है कि बिना कीमत जाने देश अरबो खरबो का डील कर ले। पैसा तो देश को देना है कोई बीजेपी और उसके मंत्री संत्री को नहीं। फिर जनता अपने खर्च हो रहे पैसे की जानकारी मांग रही है तो इसमें कोई जुर्म नहीं। कांग्रेस वाले जब इसी तरह का घपला-घोटाला करते थे तो बीजेपी वाले भी तो सच्चाई जानने की मांग करते थे। फिर अब उन्हें किस बात का डर है। सुनने में आया कि वित्त मंत्री अरुण जेटली से जब राफेल की कीमत का खुलासा करने को कहा गया तो उन्होंने कह दिया कि कीमत बताने से राष्ट्र की सुरक्षा खतरे में पड़ सकती है। जेटली का यह बयान समझ से पड़े है। कीमत से राष्ट्र की सुरक्षा खतरे में पड़ेगी इस तरह का तर्क कभी नहीं सूना गया था। कोई राफेल का डिटेल तो माँगा नहीं जा रहा है फिर सुरक्षा को खतरा कैसे होगा ?

 इसी सुरक्षा से जुड़ा एक और सवाल। क्या मान जाए कि राफेल की कीमत मिल जाने के बाद देश की जनता इसकी जानकारी विदेशी दुशमन को दे देगी। यानी देश के लोग राफेल को लेकर देश का दुश्मन हो जाएंगे। लेकिन अब तो ऐसा ही देखा गया है कि सरकारी कर्मचारी, नेता और सुरक्षा से जुड़े कुछ अधिकारी ही इस तरह की जालसाजी करते रहे हैं। फिर राफेल की कीमत का खुलासा क्यों नहीं ?
आपको बता दें कि राफेल विमान भारत फ्रांस से खरीद रहा है। कांग्रेस ने मोदी सरकार पर आरोप लगाया है कि मोदी सरकार ने विमान महंगी कीमत पर खरीदा है जबकि सरकार का कहना है कि यही सही कीमत है। ये भी आरोप लगाया जा रहा है कि इस डील में सरकार ने उद्योगपति अनिल अम्बानी को फायदा पहुँचाया है। बता दें, कि इस डील की शुरुआत यूपीए शासनकाल में हुई थी। पर कांग्रेस का कहना है कि यूपीए सरकार में राफेल विमान की सारी जानकारी दे दी है। उन्होंने 12 दिसंबर, 2012 को 126 राफेल विमानों को 10.2 अरब अमेरिकी डॉलर (तब के 54 हज़ार करोड़ रुपये) में खरीदने का फैसला लिया गया था। इस डील में एक विमान की कीमत 540 करोड़ थी। पर बीजेपी सरकार राफेल लड़ाकू विमान की सही जानकारी नहीं दे रही है। यह भी माना जा रहा है कि मोदी सरकार एक राफेल 15 सौ करोड़ से ज्यादा की कीमत पर खरीद रही है। अभी पिछले साल ही क़तर देश ने एक राफेल 640 करोड़ में खरीदा था।
उधर पकौड़ा पॉलिटिक्स देश में धूम मचा रखा है। देशभर में रोजगार के मुद्दे पर पकौड़ा बेचने वाले प्रधानमंत्री के बयान का विरोध राजनीतिक पार्टियाँ अलग अलग जगह पर कर रहीं हैं। राजनितिक पार्टियाँ पढ़े लिखे बेरोजगार युवाओं को इकठ्ठा कर के सरकारी भवनों के सामने पकौड़े का ठेला लगवा रहें हैं। इस मामले पर समाजवादी पार्टी की छात्र संगठन ने गाजियाबाद के सांसद और केंद्रीय मंत्री वीके सिंह घर के सामने पकौड़े का स्टॉल लगाकर विरोध प्रदर्शन किया। इस बात कि सुचना जब पुलिस को मिली तो पुलिस वहां पहुच कर स्टॉल हटवाने लगी। इस तरह वहां पुलिस और छात्र संगठन में झड़प हो गयी और पुलिस वालों ने पकौड़ा बनाने का सारा सामान रोड पर फेक दिया। उधर पकोड़ा रोजगार का विरोध करने उतरे महाराष्ट्र के कांग्रेस नेता संजय निरुपम को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। संजय निरुपम बेरोजगार युवाओं के साथ मंत्रालय के सामने पकोड़ा बेचने जा रहे थे। संजय निरुपम को मंत्रालय पहुचने से पहले ही रोक कर पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इसके अलावा मध्यप्रदेश में भी युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता प्रदेश में जगह जगह पकौड़े का स्टॉल लगाकर प्रधानमंत्री के बयान का विरोध करते हुए दिखे। लोगों ने नारा लगाया कि राफेल का सच बताओ और हम से पकौड़ा बेचवाओ।
Tags: BJP GovernmentmodiModi GovernmentPakoda PoliticsRaphael DealSamajwadi Partysanjay nirupamपकौड़ा पॉलिटिक्सबीजेपी सरकारमोदीमोदी सरकारराफेल डील
Previous Post

परीक्षा से पहले ही 10 लाख से ज्यादा छात्र फेल

Next Post

जदयू को झटका, विधायक सरफराज ने थामा राजद का हाथ

Swaraj Khabar

Swaraj Khabar

Related Posts

Mulayam Singh Yadav
Featured

मोदी के लिए मुलायम क्यों हो गए सपा संस्थापक?

February 15, 2019
modi
Featured

उत्तर प्रदेश तय करेगा मोदी का भाग्य : नीरज शेखर

February 11, 2019
Lucknow Road Show Congress UP
Featured

उत्तर प्रदेश में अपने बूते चुनाव मैदान में उतरेगी कांग्रेस : राहुल

February 11, 2019
MP Loksabaha Candidate
Featured

मप्र में 3 नेताओं की पत्नियां चुनावी समर में भर सकती हैं हुंकार !

February 11, 2019
kamal nath
Featured

काले धन को सफेद करने के लिए भावांतर योजना शुरू की गई थी : कमलनाथ

February 11, 2019
Rahul Gandhi Amit Shah
Featured

राहुल बुधवार को व शाह 15 फरवरी को ओडिशा का दौरा करेंगे

February 5, 2019
Next Post
Sarfaraz alam

जदयू को झटका, विधायक सरफराज ने थामा राजद का हाथ

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four × 5 =

Stay Connected

  • 204 Followers
  • 14 Followers
  • 51 Subscribers
  • Trending
  • Comments
  • Latest
मेरा घर ही मेरा संसार है।

रोशनी में घर है, घर में रोशनी नही

256
झील खोदी तो मिले दैत्याकार कंकाल

झील खोदी तो मिले दैत्याकार कंकाल

23

बिहार: बेतिया में कुख्यात अपराधी बबलू दुबे की कोर्ट परिसर में गोली मारकर हत्या

14

कुरान में तलाक प्रक्रिया के लिए तीन महीने के वक्त का आदेश: सलमान खुर्शीद

13
desi cow

गाय अदिति भी है और अद्वितीय भी

February 19, 2019
CRPF Tribute

यूँ ही कोई खो गया है यह राह चलते-चलते ….

February 19, 2019
Pulwama Terrorist Attack

पुलवामा आतंकी हमला : सीआरएपीएफ जवान पर हमला कैसे हुआ

February 17, 2019
indus water treaty

पाकिस्तान को पानी रोकने पर विशेषज्ञों की राय बंटी

February 17, 2019

Recent News

desi cow

गाय अदिति भी है और अद्वितीय भी

February 19, 2019
CRPF Tribute

यूँ ही कोई खो गया है यह राह चलते-चलते ….

February 19, 2019
Pulwama Terrorist Attack

पुलवामा आतंकी हमला : सीआरएपीएफ जवान पर हमला कैसे हुआ

February 17, 2019
indus water treaty

पाकिस्तान को पानी रोकने पर विशेषज्ञों की राय बंटी

February 17, 2019
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 7838292527

© 2018-19 SwarajKhabar - All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • भारत
  • दुनिया
  • राजनीति
  • कारोबार
  • मनोरंजन
  • विज्ञान एवं तकनीक
  • कला साहित्य
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव
  • Live TV
  • बाबानामा
  • ई-पेपर

© 2018-19 SwarajKhabar - All Rights Reserved.