• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Saturday, February 23, 2019
Swaraj Khabar
  • होम
  • भारत
  • दुनिया
  • राजनीति
  • समाज
  • मनोरंजन
  • बाबानामा
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
  • होम
  • भारत
  • दुनिया
  • राजनीति
  • समाज
  • मनोरंजन
  • बाबानामा
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Swaraj Khabar
No Result
View All Result
Home राज्य की खबरें Uttar Pradesh

यूपी के गुप्ता बंधुओं की वजह से दक्षिण अफ़्रीकी राष्ट्रपति जुमा को इस्तीफा देना पड़ा

Swaraj Khabar by Swaraj Khabar
February 15, 2018
in Uttar Pradesh, दुनिया
0
jacob-juma
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
दिल्ली ब्यूरो
दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति जैकब जुमा ने राष्ट्रपति पद से इस्तीफा दे दिया। उनका कार्यकाल साल 2019 के आम चुनाव के साथ खत्म होना था। यूपी के सहारनपुर रहने वाले तीन भाइयों की वजह से राष्ट्रपति जैकब जुमा को अपना पद त्यागना पड़ा। 1990 के दशक में भारत से दक्षिण अफ्रीका गए गुप्ता ब्रदर्स की जैकब जुमा के कार्यकाल के दौरान तमाम कथित घोटालों में केंद्रीय भूमिका रही है।
गुप्ता बंधु अतुल, राजेश और अजय दक्षिण अफ्रीका में श्वेत शासन समाप्त होते ही 1993 में वहां चले गये थे। गुप्ता परिवार कंप्यूटिंग, खनन, विमानन, ऊर्जा, प्रौद्योगिकी और मीडिया समेत कई क्षेत्रों में कारोबार करता है। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक गुप्ता बंधु 75 वर्षीय जुमा के करीबी मित्र हैं। जुमा का बेटा, बेटी और उनकी एक पत्नी गुप्ता बंधु की कंपनी में काम भी करते हैं।
व्रेडे फार्म जांच फ्री स्टेट में व्रेडे के नजदीक स्थित एस्टिना डेयरी से जुड़ा है। इसे गरीब अश्वेत किसानों की मदद के लिये बनाया गया था। आरोप है कि गुप्ता परिवार ने इस डेयरी से लाखों डॉलर की कमायी की। हालांकि गुप्ता परिवार इससे इंकार करता रहा है। आपको बता दें कि बुधवार को दक्षिण अफ्रीकी पुलिस की ख़ास यूनिट ‘द हॉक्स’ ने भारतीय मूल के कारोबारी गुप्ता परिवार के ठिकानों पर छापा मारा। पुलिस ने एक बयान में कहा कि इस मामले में तीन लोगों की गिरफ्तारी हुई है जिनमें से गुप्ता बंधुओं में से एक भाई भी हैं। दो अन्य लोगों ने आत्मसमर्पण कर दिया है।
गुप्ता परिवार अरबों रुपयों की संपत्ति का मालिक है। साल 2016 के जोहान्सबर्ग स्टॉक एक्सचेंज के आंकड़ों के आधार पर, अतुल गुप्ता दक्षिण अफ्रीका के सातवें सबसे अमीर व्यक्ति हैं। उनकी कुल सम्पत्ति करीब 4900 करोड़ रुपये है। ये लोग सहारनपुर से हैं। दक्षिण अफ़्रीका जाकर इन्होंने छोटा सा कारोबार शुरू किया। कार के बूट में रखकर जूते बेचते थे। इसके बाद गुप्ता बंधुओं ने कम्प्यूटर व्यापार में हाथ आजमाया। बाद में खनन और इंजीनियरिंग कंपनियों से लेकर, एक लक्ज़री गेम लाउंज, एक समाचार पत्र और 24 घंटे के समाचार टीवी स्टेशन में हिस्सेदारी ख़रीदी।
Tags: corruption accused President Jacob ZumaGupta Brotherspresident Jacob ZumaPresident Jacob Zuma resignedSouth Africa President
Previous Post

दावोस में पीएम मोदी के साथ गए नीरव मोदी देश से फरार

Next Post

बिहार उपचुनाव- अररिया, जहानाबाद सीट से राजद तो भभुआ से लड़ेगी कांग्रेस

Swaraj Khabar

Swaraj Khabar

Related Posts

nawaz sharif
Featured

नवाज शरीफ को खुद जेलकक्ष साफ रखना होगा, सहायक मुहैया कराने से इंकार

January 3, 2019
Former U.S. President George bush
दुनिया

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज एच.डब्ल्यू. बुश नहीं रहे

December 1, 2018
भारत के लिए चिंता का शबब बना श्रीलंका का राजनीतिक संकट
Featured

भारत के लिए चिंता का शबब बना श्रीलंका का राजनीतिक संकट

October 30, 2018
Featured

अपनी प्रतिभा से दीवाली के दीपक की तरह रोशनी फैलाएं प्रवासी भारतीय: मोदी

October 30, 2018
लड़की की मौत के लिए भारतवंशी रेस्टोरेंट का मालिक दोषी
Featured

लड़की की मौत के लिए भारतवंशी रेस्टोरेंट का मालिक दोषी

October 30, 2018
Featured

स्वितलोना ने स्टीफन्स को हराकर जीता डब्ल्यूटीए खिताब

October 30, 2018
Next Post
tejashwi-yadav

बिहार उपचुनाव- अररिया, जहानाबाद सीट से राजद तो भभुआ से लड़ेगी कांग्रेस

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

15 + 18 =

Stay Connected

  • 204 Followers
  • 14 Followers
  • 52 Subscribers
  • Trending
  • Comments
  • Latest
मेरा घर ही मेरा संसार है।

रोशनी में घर है, घर में रोशनी नही

256
झील खोदी तो मिले दैत्याकार कंकाल

झील खोदी तो मिले दैत्याकार कंकाल

23

बिहार: बेतिया में कुख्यात अपराधी बबलू दुबे की कोर्ट परिसर में गोली मारकर हत्या

14

कुरान में तलाक प्रक्रिया के लिए तीन महीने के वक्त का आदेश: सलमान खुर्शीद

13
desi cow

गाय अदिति भी है और अद्वितीय भी

February 19, 2019
CRPF Tribute

यूँ ही कोई खो गया है यह राह चलते-चलते ….

February 19, 2019
Pulwama Terrorist Attack

पुलवामा आतंकी हमला : सीआरएपीएफ जवान पर हमला कैसे हुआ

February 17, 2019
indus water treaty

पाकिस्तान को पानी रोकने पर विशेषज्ञों की राय बंटी

February 17, 2019

Recent News

desi cow

गाय अदिति भी है और अद्वितीय भी

February 19, 2019
CRPF Tribute

यूँ ही कोई खो गया है यह राह चलते-चलते ….

February 19, 2019
Pulwama Terrorist Attack

पुलवामा आतंकी हमला : सीआरएपीएफ जवान पर हमला कैसे हुआ

February 17, 2019
indus water treaty

पाकिस्तान को पानी रोकने पर विशेषज्ञों की राय बंटी

February 17, 2019
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 7838292527

© 2018-19 SwarajKhabar - All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • भारत
  • दुनिया
  • राजनीति
  • कारोबार
  • मनोरंजन
  • विज्ञान एवं तकनीक
  • कला साहित्य
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव
  • Live TV
  • बाबानामा
  • ई-पेपर

© 2018-19 SwarajKhabar - All Rights Reserved.