• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Tuesday, February 19, 2019
Swaraj Khabar
  • होम
  • भारत
  • दुनिया
  • राजनीति
  • समाज
  • मनोरंजन
  • बाबानामा
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
  • होम
  • भारत
  • दुनिया
  • राजनीति
  • समाज
  • मनोरंजन
  • बाबानामा
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Swaraj Khabar
No Result
View All Result
Home राज्य की खबरें Madhya Pradesh

शिक्षक की भूमिका में सरकारी स्कूल पहुँचे मुख्यमंत्री चौहान

Swaraj Khabar by Swaraj Khabar
August 26, 2017
in Madhya Pradesh, खबर
0
शिक्षक की भूमिका में सरकारी स्कूल पहुँचे मुख्यमंत्री चौहान
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

भोपाल, वार्ता: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मिल बांचे मध्यप्रदेश अभियान के अंतर्गत आज शिक्षक के रूप में भोपाल में मैनिट परिसर में स्थित शासकीय माध्यमिक शाला में बच्चों को पढ़ाने पहुँचे।
श्री चौहान ने किस्से-कहानियों के माध्यम से बच्चों को जीवन में सफलता के सूत्रों का ज्ञान दिया।
आधिकारिक जानकारी के मुताबिक प्रदेश में आज दो लाख 15 हजार से भी अधिक प्रबुद्धजनों ने विभिन्न शासकीय विद्यालयों में जाकर बच्चों को पढ़ाने का कार्य किया।
मुख्यमंत्री ने बच्चों को उपहार में पुस्तकें भेंट कीं।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने प्राथमिक और माध्यमिक स्तर के स्कूली बच्चों के साथ संवाद किया।
बच्चों को अच्छे काम करने के लिये प्रेरित करते हुये श्री चौहान ने कहा कि उन्ही लोगों का जीवन सफल है जो स्वयं के साथ देश और समाज की उन्नति में भी सहयोगी हों।
मुख्यमंत्री ने बच्चों को समझाया कि पुस्तकों से मिलने वाले ज्ञान को आचरण में उतारना चाहिये।
उन्होंने कहा कि नियमित व्यायाम करने के साथ ही खेलने और मित्रों के साथ समय व्यतीत करना भी जरूरी होता है।
मुख्यमंत्री ने बच्चों को अच्छे अंक लाने के लिये प्रोत्साहित करते हुए बताया कि 12वीं की परीक्षा में 75 प्रतिशत से ज्यादा अंक लाने वाले बच्चों की स्नातक स्तर की शिक्षा के लिये अब फीस सरकार द्वारा भरवायी जायेगी।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने प्रश्नोत्तरी शैली में बच्चों को जीवन के लिए जरूरी ऑक्सीजन की आवश्यकता, उसकी आपूर्ति के स्त्रोत, वृक्षों की अंधाधुंध कटाई एवं प्रदूषण के दुष्प्रभावों को समझाते हुये बताया कि तेजी से बढ़ता तापमान प्राकृतिक आपदाओं का जनक है।
यदि वृक्षों को काटना और जल स्त्रोतों का प्रदूषण रोका नहीं गया तो मानव जीवन संकट में पड़ जायेगा।
उन्होंने मौसमी बीमारियों के लिये आस-पास साफ-सफाई रखने और गंदगी नहीं करने की शिक्षा दी।
उन्होंने कक्षा में बच्चों को पक्षी और बहेलिये की, सत्यवादी युधिष्ठिर और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के प्रेरक प्रंसगों की कहानियां सुनाईं।
मुख्यमंत्री ने विद्यालय की स्मार्ट क्लास का अवलोकन किया और विद्यालय प्रांगण में पौधा रोपित किया।

Tags: Swarajteacher
Previous Post

हरियाणा, पंजाब में सेना की 24 टुकड़ियां तैनात

Next Post

सतना बाजार भाव

Swaraj Khabar

Swaraj Khabar

Related Posts

Anna Hazare
खबर

अन्ना ने फडणवीस से वार्ता बाद अनशन तोड़ा

February 5, 2019
Rahul Gandhi
Featured

राफेल सौदे में झूठ बोल रही सरकार : राहुल गांधी

December 15, 2018
CII Big Picture Summit
खबर

देश का प्रति व्यक्ति मीडिया उपभोग 9 फीसदी बढ़ा : रिपोर्ट

December 7, 2018
PNB
खबर

झारखंड : पीएनबी में 40 लाख रुपये की लूट

December 4, 2018
US Military Helicopter
खबर

अगस्ता वेस्टलैंड केस: आज रात भारत लाया जाएगा बिचौलिया मिशेल!

December 4, 2018
Train 18
खबर

नई दिल्ली-वाराणसी के बीच 25 दिसंबर को लॉन्च हो सकती है ट्रेन-18

December 3, 2018
Next Post
सतना बाजार भाव

सतना बाजार भाव

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × 2 =

Stay Connected

  • 204 Followers
  • 14 Followers
  • 49 Subscribers
  • Trending
  • Comments
  • Latest
मेरा घर ही मेरा संसार है।

रोशनी में घर है, घर में रोशनी नही

256
झील खोदी तो मिले दैत्याकार कंकाल

झील खोदी तो मिले दैत्याकार कंकाल

23

बिहार: बेतिया में कुख्यात अपराधी बबलू दुबे की कोर्ट परिसर में गोली मारकर हत्या

14

कुरान में तलाक प्रक्रिया के लिए तीन महीने के वक्त का आदेश: सलमान खुर्शीद

13
desi cow

गाय अदिति भी है और अद्वितीय भी

February 19, 2019
CRPF Tribute

यूँ ही कोई खो गया है यह राह चलते-चलते ….

February 19, 2019
Pulwama Terrorist Attack

पुलवामा आतंकी हमला : सीआरएपीएफ जवान पर हमला कैसे हुआ

February 17, 2019
indus water treaty

पाकिस्तान को पानी रोकने पर विशेषज्ञों की राय बंटी

February 17, 2019

Recent News

desi cow

गाय अदिति भी है और अद्वितीय भी

February 19, 2019
CRPF Tribute

यूँ ही कोई खो गया है यह राह चलते-चलते ….

February 19, 2019
Pulwama Terrorist Attack

पुलवामा आतंकी हमला : सीआरएपीएफ जवान पर हमला कैसे हुआ

February 17, 2019
indus water treaty

पाकिस्तान को पानी रोकने पर विशेषज्ञों की राय बंटी

February 17, 2019
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 7838292527

© 2018-19 SwarajKhabar - All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • भारत
  • दुनिया
  • राजनीति
  • कारोबार
  • मनोरंजन
  • विज्ञान एवं तकनीक
  • कला साहित्य
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव
  • Live TV
  • बाबानामा
  • ई-पेपर

© 2018-19 SwarajKhabar - All Rights Reserved.